जालंधर: 14फरवरी,2022: वर्मा: विधानसभा जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव मैदान में उतरे रमन अरोड़ा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत भाजपा और कांग्रेस को घेरने की मुहिम तेज कर दी है।आज धन्नोवाली में जनसम्पर्क करते हुए रमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर सेंट्रल में समय-समय पर सत्ता सुख भोग चुकी कांग्रेस व भाजपा ने इस हलके के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया। रमन अरोड़ा ने भाजपा व कांग्रेस की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि आप हमें एक मौका दें, हम सभी वादों को पूरा कर जालंधर सेंट्रल को विकास के पथ पर लेकर जाएंगे। रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब को सिर्फ एक ईमानदार सरकार की जरूरत है। “आप” को एक बार मौका देकर देखिए, पंजाब में पहली ईमानदार सरकार बनाकर दिखाएंगे। सरकार बनते ही नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म कर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे।
रमन अरोड़ा ने कहा कि आज पंजाब के लोग बदलाव के लिए एकमात्र विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रहे हैं। लोगों को विश्वास है कि अगर कोई पार्टी पंजाब में वास्तविक बदलाव ला सकती है, तो वो सिर्फ आम आदमी पार्टी ही ला सकती है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने इसे सच साबित करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि अब पंजाब की आम जनता भी बदलाव चाहती है।
