पंजाब: 8 अप्रैल, 2023: वर्मा: पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा जनहित में एक और बड़ा फैसला लिया गया है। पंजाब के सरकारी दफ्तरों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है।
CM पंजाब भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में नई सोच और आइडिया वाली सरकार है। सरकार रोजाना लोकहित में फैसले ले रही है, ताकि आमजन को दरपेश आने वाली समस्याओं को दूर किया जा सके।
उन्होंने कहा कि काफी विचार-विमर्श के बाद पंजाब सरकार ने लोकित में नया फेसला लिया है।
CM मान ने 2 मई से पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों के खुले और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है।
उन्होंने बताया कि 2 मई, दिन मंगलवार से सभी सरकारी ऑफिस सुबह साढ़े 7 बजे खोले जाएंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे। बताया कि यह आदेश 15 जुलाई 2023 तक प्रभावी रहेंगे।
लोगों और सरकारी कर्मचारियों से की बातचीत
CM मान ने बताया कि पंजाब सरकार ने यह फैसला लागू करने से पहले लोगों से बातचीत की।
लोगों ने कहा कि गर्मी बढ़ने से पहले-पहले वह अपने सभी सरकारी कार्य पूरे कर अपने-अपने कामकाज पर पहुंच जाएंगे।
मान ने बताया कि कर्मचारियों से भी सरकार के फैसले पर सहमति जताई है। कर्मचारियों ने कहा कि दोपहर के समय गर्मी अधिक बढ़ने से पहले वह भी अपने घरों पर लौट कर परिजनों के साथ समय बिता सकेंगे।
PSPCL को लोड कम होने का भरोसा
CM मान ने कहा कि PSPCL ने सरकार को बताया है कि पीक लोड दोपहर डेढ़ बजे से 5 बजे तक रहता है।
यदि सरकारी दफ्तर 2 बजे बंद होते हैं तो सभी पंखे, बल्ब, कूलर व AC बंद होने से पीक लोड 300 मेगावॉट से साढ़े 350 मेगावॉट तक कम हो जाएगा।
मान ने कहा कि यह तरीका विदेशों में अपनाया जाता है। कनाडा-अमेरिका के लोग सूरज की रोशनी के अधिक इस्तेमाल के लिए 6-6 महीने बाद घड़ी का समय बदल कर एक घंटा पीछे कर लेते हैं। क्योंकि सूरज पहले उदय हो जाता है।
CM मान ने कहा वह भी सुबह साढ़े 7 दफ्तर पहुंचेंगे
CM मान ने कहा कि भारत में पहली बार इस प्रकार का अनुभव किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे सभी खुश होंगे।
यदि सरकारी कर्मचारियों को अपने किन्हीं पारिवारिक आयोजन / निजी कार्यों पर जाना हो तो वह आसानी से निश्चिंत होकर उनमें शामिल हो सकेंगे।
मान ने कहा कि वह भी अपने दफ्तर सुबह साढ़े 7 बजे पहुंचेंगे। उन्होंने इस अनुभव से आगामी समय में अधिक फायदा लेने की बात कही।
