वर्मा: नवंबर5,2021: दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। केंद्र के इस निर्णय के बाद राज्य सरकारों ने भी ईंधन पर वैट कम करके दोहरा अपने नागरिकों को राहत दी है। राज्यों के वैट कम करने के चलते अब देश के 17 राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये से नीचे आ गए है।
यहां पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये के नीचे
राजधानी – पेट्रोल – डीजल
लखनऊ 95.28 – 86.8
चंडीगढ़ 94.23 – 80.9
देहरादून 99.41 – 87.56
शिमला 95.78 – 80.35
रांची 98.52 – 91.56
गांधीनगर 95.35 – 89.33
पणजी 96.38 – 87.27
पोर्ट ब्लेयर 87.1 – 80.96
ईटानगर 92.02 – 79.63
दमन 93.02 – 86.9
अइजोल 94.26 – 79.73
दिसपुर 94.58 – 81.29
पुड्डुचेरी 94.94 – 83.58
गंगटोक 97.7 – 82.25
कोहिमा 98.05 – 84.68
यहां पेट्रोल अभी भी 100 रुपये के पार
राजधानी – पेट्रोल – डीजल
नई दिल्ली 103.97 – 86.67
रायपुर 101.88 – 93.78
चेन्नई 101.4 – 91.43
कोलकाता 104.67 – 89.79
पटना 105.9 – 91.09
भोपाल 107.23 – 90.87
मुंबई 109.98 – 94.14
जयपुर 111.1 – 95.71
हैदराबाद 108.2 – 94.62
बेंगलुरु 100.58 – 85.01
श्रीनगर 100.36 – 83.91
भुवनेश्वर 104.91 – 94.51
लेह 102.99 – 86.67
तिरुवनंतपुरम 106.36 – 93.47
इम्फाल 100.15 – 84.55
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
