जालंधर : 18 दिसंबर , 2024: वर्मा: नगर निगम के चुनावों के प्रचार अभियान के दौरान आज आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर में रोड शो किया गया जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के उम्मीद्वारों को वोट देने के लिए उत्साहित किया और नगर वासियों को यकीन दिलाया कि वे जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाएंगे। इसके साथ-साथ उन्हें आश्वासन दिया कि आम पार्टी के सभी उम्मीदवार जालंधर की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंनें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया…
नगर निगम के प्रधान चंदर ग्रेवाल ने भी आम आदमी पार्टी का योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया और यकीन दिलाया कि आम आदमी पार्टी के सभी मेयर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के योगदान से जालंधर को उन्नति के मार्ग पर लेके चलेंगें..
