जालंधर: 8जुलाई,2022: वर्मा: पिछले कई महीने से “अनाथ” चल रहे नगर निगम जालंधर को आखिरकार नया कमिश्नर मिल ही गया। नगर निगम के नए कमिश्नर दविंदर सिंह ने आज दोपहर में कार्यभार संभाल लिया। पंजाब सरकार ने कल शाम राज्य के 68 प्रशासनिक अफसरों का तबादला कर दिया था। इसमें 21 आईएएस और 47 पीसीएस अफसर शामिल हैं। जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब जसप्रीत सिंह जालंधर के डिप्टी कमिश्वनर होंगे।
