जालंधर: 10 मई, 2023: वर्मा: जालंधर लोक सभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है उपचुनाव में कुल 19 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। क्षेत्र में 16,21,800 लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। क्षेत्र में 9 विधानसभा क्षेत्र में कुल 1972 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने बताया है की लोकसभा क्षेत्र में 8,44,904 पुरुष मोटर है।जबकि 7,76,855 महिला वोटर है।
सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
उपचुनाव को मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं पोलिंग बूथों के बाहर हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
मतदान से पहले ही खराब हुई मशीन
लखेवाली क्षेत्र में बने पोलिंग स्टेशन पर के बूथ नंबर 149 के ऊपर मतदान शुरू होने से पहले ही मशीन खराब हो गई जिसे आधा घंटा बीत जाने के बावजूद भी चालू नहीं किया जा सका। कुछ वोटर लंबी कतार देखकर वापस लौटने लगे।
जालंधर के अलग-अलग इलाकों में मतदान जारी
बस्ती से सरकारी स्कूल के बाहर मतदान का इस्तेमाल करने के लिए लोगो की लंबी कतार देखने को मिली। बुजुर्ग मतदान भी बड़ी संख्या में मतदान के लिए आए है।
आप प्रत्याशी सुशील इनको की पत्नी वोट डालने पहुंचीं
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील इनको की पत्नी व पूर्व पार्षद डॉ सुनीता रिंकू भी वोट डालने के लिए पहुंची है। वे अपने बेटे को गोद में उठाए इंडो जर्मन स्कूल बस्ती डांस बंदा में बने मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंची।
प्रगट सिंह बोले हमारी जीत होगी
जालंधर उपचुनाव में वोट डालने के बाद कांग्रेसी नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री परगट सिंह ने कहा हम जीतेंगे आम आदमी पार्टी ने जालंधर में कोई काम नहीं किया है। कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री परगट सिंह ने जालंधर उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला।
