• Home
  • Politics
Monday, June 16, 2025
City Kesari - Jalandhar City News, Punjab News, Latest India News in Hindi
  • Login
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • World
No Result
View All Result
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • World
No Result
View All Result
City Kesari - Jalandhar City News, Punjab News, Latest India News in Hindi
No Result
View All Result
Home Jalandhar

मान सरकार ने किया पंजाब का अपमान: अनुराग ठाकुर

Pawan Verma by Pawan Verma
May 3, 2023
in Jalandhar
0
मान सरकार ने किया पंजाब का अपमान: अनुराग ठाकुर
45
VIEWS
Share on WhatsApp

जालंधर: 4 मई, 2023: वर्मा: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आम आदमी पार्टी को पंजाब की दुर्दशा का सबसे बड़ा कारण बताया। पंजाब में नशे के कारोबार पर भगवंत मान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए ठाकुर ने कहा कि नशे के कारोबार को नष्ट करने की बड़ी बड़ी बातें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने की थी, परंतु नशे का कारोबार पहले से भी अधिक फल फूल रहा है और युवाओं का भविष्य उजड़ रहा है। ठाकुर ने कहा कि माएं अपने जवान बेटों की लाशें देखकर फूट फूटकर रो रही हैं। जालंधर में प्रेसवार्ता के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्मार्ट सिटी के सपने को भी चकनाचूर कर दिया है।

अनुराग ठाकुर ने पंजाब की विधि व्यवस्था पर गहरे प्रश्नचिन्ह खड़े करते हुए कहा कि यहां के गायकों, खिलाड़ियों और व्यापारियों के दिन दहाड़े मर्डर हो रहे हैं। जेलों में बैठकर अपराधी गैंगवार चला रहे हैं। पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ाई हुई है। बहुत से व्यापारी तो ऐसे हैं जो डर के मारे पुलिस के पास भी नहीं जाते। आज पंजाब में माफिया फल फूल रहा है। आतंकवाद सर उठा रहा है। ठाकुर ने कहा कि भगवंत मान जी जवाब दें आखिर पिछले एक साल में उन्होंने पंजाबियों के लिए क्या किया है?

भ्रष्टाचार पर वार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक आज ‘वसूली विधायक’ के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि पहले विवाद चालू करते हैं और फिर उससे उगाही का काम करते हैं। समाज में खराब से खराब काम का नाम लीजिए, और आम आदमी पार्टी का नेता उससे जुड़ा मिलेगा। इनके मंत्रियों के कथित वीडियो देखकर सुनकर शर्म आती है। स्वास्थ्य मंत्री का मात्र 2 महीने में भ्रष्टाचार के आरोपों पर इस्तीफा हुआ है, लेकिन फिर भी इनके विधायकों में पैसा खाने की होड़ है। जिस भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड, पंजाब कांग्रेस ने अपने 5 साल में स्थापित किए थे, उसे आम आदमी पार्टी ने एक साल ही में तोड़ कर रख दिया है।

पंजाब के भ्रष्टाचार को दिल्ली के भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब बिल्कुल दिल्ली के भ्रष्टाचार मॉडल पर चल रहा है। आम आदमी के नाम पर वोट मांगने वालों ने दिल्ली और पंजाब में लूट की खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इनके स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री आज भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के कारण जेल में है। इनके मुख्यमंत्री जो कहते थे कि कभी बड़ा घर, गाड़ी और अन्य सुविधाएं नहीं लूंगा, उन्होंने मात्र अपने बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। जिस दिल्ली में जल बोर्ड लोगों को पीने का पानी मुहैया नहीं करा पा रहा, वहां के मुख्यमंत्री के आशियाने में 8 करोड़ का स्विमिंग पूल बना है। इन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए एक शौचालय तक नहीं बनवाया, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अपने घर में 15 शौचालय बनवाए हैं। गरीबों के लिए एक पक्का मकान तक नहीं बनवाया, लेकिन अपने फर्श पर 4.5 करोड़ खर्च किए। 8 करोड़ के लकड़ी के बोर्ड से सजावट हुई है। गरीब 10 हज़ार का टीवी नहीं खरीद सकता, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने 10.50 लाख का टीवी लगवाया है। एक नहीं कई टीवी खरीदे हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए चुनावी वादों पर ध्यान आकर्षित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा की मान करने लायक भगवंत मान ने एक भी काम नहीं किया, लेकिन बेईमानी वाले सारे काम इनकी सरकार में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की माताएं बहने कब से आस लगाए बैठीं हैं कि कब उनके बैंक खातों में 1000 रुपए आएंगे। पिछले 13 महीनों में 13,000 आने थे, परंतु 13 पैसे तक नहीं आए। इनके नेता जो दूसती पार्टियों में रहते हुए प्रश्न करते थे कि कब महिलाओं के खाते में पैसे आएंगे, वह आज चुप हैं।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने पंजाब को AIMS दिया, पीजीआई सेटेलाइट केंद्र दिया, स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए 950 करोड़ दिए, नए हाईवे की बात हो या सुपर एक्सप्रेसवेज बनाने की बात, यह सभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हीं संभव हो पाए हैं। मोदी जी की सरकार ने हीं श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोला, हेमकुंड साहिब तक रोप वे पहुँचाया और चार धाम यात्रा को सुलभ बनाया। हमने ही गुरु नानक देव महाराज जी का प्रकाश पर्व धूम धाम से मनाया और साहबजादों के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाना शुरू किया। 1984 के सिख दंगों में एसआईटी का गठन मोदी सरकार में हुआ। अफगानिस्तान में हमारे सिख भाईयों पर हो रहे हमले को रोका। वहां से स्पेशल फ्लाइट चलाकर साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को पूरे अदब सत्कार से भारत वापिस लाया गया और सिख परिवारों को भी भारत लाने का काम किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने काम के बल पर वोट मांगने जा रही है। मगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मुंह छुपाते हुए चल रहे हैं, कि आखिर करें तो क्या करें। एक शब्द में कहा जाए तो पंजाब में आज माफिया फल फूल रहा है। नशा रोकने की बात तो दूर आज आम आदमी पार्टी की सरकार में नशा मोहल्ले में बिक रहा है। जिस आतंकवाद को कुचल दिया गया था, वह आज फिर इनकी सरकार में पनप रहा है। इस मौके पर उपस्थित भाजपा प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन, प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा, शिवम छाबड़ा, अमर जीत सिंह अमरी, अमित भाटिया आदि उपस्थित थे।

Best News Website Development in Jalandhar
Tags: AAPBhagwant MaanCitykesariIndiaJalandharPunjab
Pawan Verma

Pawan Verma

  👨‍💻 Chief Editor: Pawan Verma   | 🤙 Contact Details: +91-9872383895 | 📧 Email us: citykesari.com@gmail.com  | 🌐 Website: https://citykesari.com  |

Related Posts

आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर में रोड शो में मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए
Jalandhar

आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर में रोड शो में मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए

December 18, 2024
पंजाब में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस…
Jalandhar

पंजाब में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस…

December 13, 2024
बाबा सोढल जी का मेला आज से हुआ शुरू
Jalandhar

बाबा सोढल जी का मेला आज से हुआ शुरू

September 17, 2024
Next Post
भाजपा को मिल रहा अपार जनसमर्थन देख विरोधियों के उड़े होश: अटवाल

भाजपा को मिल रहा अपार जनसमर्थन देख विरोधियों के उड़े होश: अटवाल

कांग्रेसी उम्मीदवार प्रो कर्मजीत कोर चौधरी के पक्ष में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी

कांग्रेसी उम्मीदवार प्रो कर्मजीत कोर चौधरी के पक्ष में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी

जालंधर समेत पूरे पंजाब में विकास नहीं आप ने दिया विनाश मॉडल : अनुराग ठाकुर

जालंधर समेत पूरे पंजाब में विकास नहीं आप ने दिया विनाश मॉडल : अनुराग ठाकुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Recommended

नवजोत सिद्धू : जेल में पहले दिन नहीं खाया खाना

नवजोत सिद्धू : जेल में पहले दिन नहीं खाया खाना

3 years ago
17, 18 सितंबर को जालंधर में सूर्य किरण एयर शो के लिए तैयार हो जाइए

17, 18 सितंबर को जालंधर में सूर्य किरण एयर शो के लिए तैयार हो जाइए

4 years ago
मौसम विभाग ने किया पंजाब में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने किया पंजाब में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की संभावना

3 years ago
जालंधर में मनी एक्सचेंज के मशहूर ठिकानों पर बड़ा छापा

जालंधर में मनी एक्सचेंज के मशहूर ठिकानों पर बड़ा छापा

3 years ago

Categories

  • Delhi
  • India
  • Jalandhar
  • Politics
  • Punjab
  • World

Topics

AAP amritpal Singh Arvinder Kejriwal Bhagwant Maan BJP cerfew chandigarh Charanjeet singh channi Citykesari CM Captain Amrinder Singh corona Covid-19 delhi Election 2022 Electricity farmers Government Haryana Haryana news haryana politics India Jalandhar Jalandhar city Jalandhar Kisan Andolan Kali Mata mandir patiala kisaan kisaan majdoor ekta Kisan Andolan Kisan Andolan Punjab Mata chintapurni mandir Mohali Navjot Singh sidhu new delhi Patiala Pm narendra modi Police politics protest Punjab Republic day Russia Sodal mela Sukhbir singh badal Ukraine विधायक सुशील रिंकू

Highlights

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बस किराये में बढ़ोतरी

सीवरेज ब्लॉकेज के दौरान गंदे पानी से परेशान मधुबन कॉलोनी के लोग

विधानसभा उपचुनाव सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने जीत हासिल की।

शीतल अंगुराल ने फर्जी वोट डालते हुए 2 लोग  पकड़े 

नामांकन दाखिल करने से पहले पंजाब प्रमुख राजा वड़िंग सुरिंदर कौर के घर पहुंचे…कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर ने अपना नामांकन दाखिल किया…

पंजाब की कुल 13 सीटों में से कांग्रेस को 7 सीटें मिलीं…चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी जीते…

Trending

आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर में रोड शो में मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए
Jalandhar

आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर में रोड शो में मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए

by Pawan Verma
December 18, 2024
0

जालंधर : 18 दिसंबर , 2024: वर्मा:  नगर निगम के चुनावों के प्रचार अभियान के दौरान आज...

पंजाब में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस…

पंजाब में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस…

December 13, 2024
बाबा सोढल जी का मेला आज से हुआ शुरू

बाबा सोढल जी का मेला आज से हुआ शुरू

September 17, 2024
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बस किराये में बढ़ोतरी

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बस किराये में बढ़ोतरी

September 8, 2024
सीवरेज ब्लॉकेज के दौरान गंदे पानी से परेशान मधुबन कॉलोनी के लोग

सीवरेज ब्लॉकेज के दौरान गंदे पानी से परेशान मधुबन कॉलोनी के लोग

July 26, 2024

City Kesari News

City Kesari News - Get the latest news from politics, entertainment, sports and other feature stories.


सिटी केसरी पर आप राजनीति, मनोरंजन, खेल और अन्य फीचर कहानियों से नवीनतम समाचार प्राप्त कर सकते हैं ।


News & Advertisement : +91-98723-83895

Recent News

  • आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर में रोड शो में मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए December 18, 2024
  • पंजाब में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस… December 13, 2024
  • बाबा सोढल जी का मेला आज से हुआ शुरू September 17, 2024

Categories

  • Delhi
  • India
  • Jalandhar
  • Politics
  • Punjab
  • World

© 2021 Copyright City Kesari News - All Rights Reserved
Website Developed by iTree Network Solutions, Contact us : +91-8699235413

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics

© 2021 City Kesari - All Rights Reserved
Website Development by +91 86992-35413
Cheap & Best in Jalandhar.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In