रात के तापमान में अचानक गिरावट का कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी को बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में शीतलहर जारी, अयोध्या में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और लखनऊ में 6.6 डिग्री सेल्सियस। अयोध्या में सबसे कम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में भी रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से ठंडी हवाएं चल रही हैं।
