16नवंबर,2021: वर्मा: जालंधर : पंजाब के CM चरणजीत चन्नी ने शहरी आबादी को पेयजल सप्लाई के लिए अहम माने जा रहे कैनाल वाटर प्रोजेक्ट का सोमवार को आदमपुर में उद्घाटन किया। बता दे कि इस पर 81 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आने की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी अनुसार यहां से जालंधर शहर के करीब डेढ़ लाख घरों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। वहीँ इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि आदमपुर में कैनाल गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा। वहीँ इस अवसर पर उनके साथ सांसद संतोख सिंह चौधरी और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह केपी भी मौजूद थे। वहीँ इससे पहले उन्होंने आदमपुर बस स्टैंड के पुनर्निर्माण के प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन किया।
