पंजाब: 19 सितंबर, 2022: वर्मा: पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब विधानसभा चुनाव से महज 5 महीने पहले कांग्रेस हाईकमान द्वारा मुख्यमंत्री पद से हटाते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया गया था। रोष स्वरूप कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए एक नई राजनितिक पार्टी का गठन किया और पार्टी का नाम रखा गया पंजाब लोक कांग्रेस (PLC)। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने गठबंधन करते हुए 2022 विधानसभा चुनाव एक साथ मिल कर लड़ने का फैसला किया। हालाँकि इस विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा। लेकिन चुनाव में ख़ास बात यह रही कि कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत, कैप्टन के सभी उम्मीदवार चुनावों में अपनी- अपनी जमानत जब्त करवा बैठे। ऐसे हालत में अब यह कहना ग़लत नहीं होगा, कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कि राजनितिक नाव अब भाजपा के सहारे हैं।
ताजा मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच एक विशेष मुलाकात दिल्ली में हुई। इस मुलाकात में कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने बेटे रणइंदर सिंह को भी साथ लेकर गए। बताया जा रहा हैं कि इस मुलाकात में चर्चा का मुख विषय पंजाब के साथ जुड़े अलग-अलग मामलों पर विचार विमर्श करना और देश के साथ साथ पंजाब राज्य की सुरक्षा को भी यकीनन बनाना हैं। लेकिन राजनितिक गलियारों में चर्चा हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी राजनितिक पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) को बहुत जल्द भाजपा में मर्ज करने वाले हैं। इस लिए यह मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अति आवश्यक थी।
